26/11 हमले में घायल हुई सबीरा खान 8 साल बाद भी सरकारी मदद के लिए दर-दर भटक रही हैं। मुंबई हमलों में सबीरा अपना पैर खो बैठी थी, हमलो के बाद सरकार ने घायलों के लिए मुआवजे का एलान किया था मगर वो सरकारी मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। हमले में घायल सबीरा ने दावा किया है की अभी तक उन्हें न तो कोई सरकारी मदद मिली हैं और न ही कोई ट्रीट्मेंट फंड।