बकरीद से पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाद अब दिल्ली सरकार ने भी ईद-उल-अजहा को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। राजधानी में साफ कर दिया गया है कि इस बार सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। सरकार ने कहा है कि कुर्बानी केवल उन्हीं जगहों पर की जा सकेगी जिन्हें प्रशासन की तरफ से वैध और अधिकृत माना गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।