इस भीषण गर्मी में घर से बाहर निकलना दूभर हो रहा है, इसलिए कानपुर में महिलाओं ने परिंदों के लिए संवेदनशीलता दिखाई। कुछ महिलाओं ने भीषण गर्मी से बेहाल परिंदों और जानवरों के लिए मिट्टी के बर्तनों में दाना पानी रखा और लोगों को पशु-पक्षियों का भी ख्याल रखने का संदेश दिया।