हरियाणा और यूपी में गणपति विसर्जन के दौरान 5 जगह बड़े हादसे हुए। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के साथ 8 लोग बह गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं, सोनीपत में यमुना नदी में भी 2 की मौत हो गई, 2 अभी लापता हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।