गुरुग्राम में वीकेंड मनाकर लौट रहे एक शराबी शख्स को पुलिस से भिड़ना भारी पड़ गया। दरअसल, पुलिस वीकेंड पर ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग कर रही थी कि तभी एक शख्स अपनी कार में पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था और इसी चक्कर में उसने खुद को ही घायल कर लिया।