उन्नाव की रहनेवाली शाबिस्ता की न उंगलियां हैं, न हथेलियां। वो एक कदम भी अपने दम पर नहीं चल सकती लेकिन, अपने दम पर सीएम तक से मिल चुकी हैं। शाबिस्ता के हाथ न होने के बावजूद वो उम्दा चित्रकारी करती हैं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं, 75 फीसदी नंबरों से हाई स्कूल पास किया। उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने उन्हें मदद देने का वादा किया है।