यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. अब उनकी पत्नी डिंपल यादव आजमगढ़ सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ सकती हैं. डिंपल यादव को चुनाव प्रचार के दौरान भी ज्यादा मौका दिए जाने की मांग कार्यकर्ताओं की ओर से उठी थी। फिर भी परिवारवाद के मामले में सपा सरकार इस विधानसभा चुनाव में काफी निशाने पर रही है। अखिलेश की सीट पर यदि डिंपल यादव को मिलती है तो विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बनाएगा। वहीं करहल से एस पी सिंह बघेल को उतारकर अखिलेश को कड़ी चुनौती देने वाली बीजेपी आजमगढ़ उपचुनाव में भी अपनी पूरी ताकत झोंक देगी।