बुधवार को केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इलाहाबाद में थे। यहां उन्होंने इलाहाबाद के लिए 25 चलित शौचालय,सीएनजी से चलने वाले दो शवदाह गृह, फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का एलान किया। इसके पूर्व उन्होंने शहर मे पीएनजी, सीएनजी की भी शुरुआत की। उन्होंने 11 महिलाओ को उज्ज्वला कनेक्शन भी वितरित किया। समारोह मे 1000 महिलाओ को कनेक्शन वितरित किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि रिफाइनरी निर्माण के लिए अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर देश को कुछ और रिफाइनरी की जरूरत पड़ेगी। जिसके लिए इलाहाबाद में भी जमीन अधिग्रहण काफी पहले किया जा चुका है...लेकिन इस पर ध्यान अभी तक नहीं दिया गया और इससे जुड़ी फाइल का अब वो खुद अध्ययन करेंगे।