Dharmendra Died: सभी के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ही मैन धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे वो जितने शानदार अभिनेता थे उतनी ही शानदार और जानदार उनकी शख्सियत थी वो अपने फैन्स के साथ अपने अंतिम वक्त तक जुडे रहे लेकिन उनकी जिंदगी में कईं किस्से है जिससे धर्मेंद्र सभी के चहते धर्म जी बन गए।
पहला किस्सा धर्मेंद्र के फिल्मों में आने का है पंजाब के गाँव साहनेवाल में जन्मे धर्मेंद्र खेती-किसानी के माहौल में पले-बढ़े, लेकिन दिलीप कुमार सहाब की फिल्म शहीद देख कर फिल्मों में आने का सपना देखा उन्होंने मुंबई की राह पकड़ी लेकिन रास्ता इतना आसान नहीं था वो लगातार प्रोड्यूसर्स के चक्कर लगाते थे इसी बीचे उन्होंने फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया जिसमें वो विजेता घोषित हुए यहीं से उनके मुंबई के सफर की शुरूआत हुई जहाँ शुरुआती दिनों में पैसे न होने के कारण कई बार बसों में उन्हें कईं राते काटनी पड़ी, लेकिन तमाम असफलताओं के बाद पहली फिल्म फिल्म Dil Bhi Tera Hum Bhi Tere उन्हें मिली, और यहीं से उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी
एक किस्सा धर्मेंद्र के एक्शन हीरो बनने का है 60 के दशक में रोमांटिक हीरो लोकप्रिय थे, लेकिन धर्मेंद्र ने नई पहचान बनाई—“एक्शन सुपरस्टार” की। वे बिना बॉडी-डबल के खतरनाक स्टंट करते थे। Phool Aur Patthar की शूटिंग में उन्होंने आग के बीच से खुद इंसानों को निकाला, जिससे पूरा सेट चौंक गया। फिल्म के डायरेक्टर इतने प्रभावित हुए कि कहा—“ये लड़का नहीं, शेर है।” उनकी बॉडी एक्शन और हिम्मत ने उन्हें बॉलीवुड का पहला असली “एक्शन आइकन” बनाया।