विश्वविख्यात बरसाने की लठामार होली की पूर्व संध्या पर समूचा बरसाना अबीर-गुलाल के घुमड़ते बादलों के बीच लड्डूओं की खुशबू में डूबा नजर आया। यहां पहुंचे नंदगांव के पांडे ने होली खेलने का न्योता क्या दिया उस पर अबीर-गुलाल की वर्षा हो उठी। प्रसाद स्वरूप मिले लड्डुओं को उसने भक्तों पर लुटा-लुटा कर ऐसा नृत्य किया कि हर कोई झूम उठा।