नोटबंदी से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने थोड़ी राहत दी है। जिसके बाद एटीएम और बैंक से रुपये निकालने की सीमा बढ़ा दी गई है। एटीएम से अब एक बार में 2500 रुपये निकाले जा सकते हैं। बैंक में 4500 रुपये तक के नोट बदले जा सकते हैं। साथ ही वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने दावा किया कि रिजर्व बैंक में कैश की कोई कमी नहीं है।