फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह-सुबह बरसात, ठिठुर गया दिल्ली-एनसीआर

Sat, 07 Jan 2017 12:47 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के इस सर्दी की पहली बारिश हुई। इस बारिश ने पिछले कुछ दिनों से मौसम में आ रही गर्माहट को सर्दी में बदल दिया। आधी रात के बाद हुई इस बारिश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और उत्तराखंड के इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हुई और अगले कुछ दिन तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें