फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हवाई अड्डा फिर सामान्य, 18 महीने बाद विमानों की आवाजाही शुरु

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sun, 31 Oct 2021 07:08 PM IST

पिछले करीब 18 महीनों से बंद चल रहा दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा फिलहाल शुरू कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इस बात की जानकारी दी पिछले 18 महीनों से टर्मिनल 1 जो बंद था उस पर अब विमानों की आवाजाही शुरू हो गई है। कोरोना के तेजी से फैलने के बाद 25 मार्च 2020 से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 से विमानों का परिचालन बंद था। मई 2020 से सीमित संख्या में उड़ाने शुरू की गई थी लेकिन वह भी टर्मिनल 3 और 2 से फिलहाल अब टर्मिनल 1 से इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी सेवाएं देंगे। कोरोना महामारी के बाद विमानन उद्योग पटरी पर लौट रहा है इसके लिए यात्रियों का ध्यान रखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह कदम उठाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें