मौसम चाहे कोई भी हो, वक्त चाहे कितना भी हो, देहरादून में रहनेवाले दीपक के घर से आपको हमेशा आती रहेगी भीनी-भीनी खुशबू। ये खुशबू है एक दो नहीं बल्कि, पचास से ज्यादा अलग-अलग फूलों की। इन फूलों को दीपक ने उगाया है वेस्ट प्रोडक्ट्स में जैसे की पुराने टायर और खराब हो चुके जूतों में। इतना ही नहीं, दीपक ने PVC पाइप में 55 से ज्यादा सब्जियों के पौधे भी लगाए हैं जिनसे मिली सब्जियों को वो खुद खाते हैं और जाननेवालों को गिफ्ट भी करते हैं।