देहरादून में बड़े नोट बदलना शुरू होने के महज एक घंटे बाद ही बैंकों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। केनरा बैंक की पटेलनगर ब्रांच के खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते 100 के नोट खत्म हो गए। लाइन में खड़े लोगों को खाली हाथ ही घर लौटना पड़ा। बैंक प्रबंधन का कहना है कि लोगों को नए नोट आने का इंतजार करना होगा, जितने नोट बैंक में थे सारे बांटे जा चुके हैं।