उत्तर प्रदेश के वाराणसी में डॉक्टरों ने एक 6 साल के बच्चे के पेट का ऑपरेशन कर 900 ग्राम का अविकसित भ्रूण निकाला है। डॉ़ आलोक भारद्वाज ने कहा कि दो बच्चे एक साथ मां के गर्भ में थे, जिसमें से एक बच्चे विकसित हुआ और वहीं दूसरा भ्रूण उस विकसित जन्म लिए बच्चे के पेट में चला गया और बाद में धीरे-धीरे विकसित होने लगा। साफ तौर पर कहा जाए तो उसका जुड़वां भाई उसके पेट में चला गया।