कानपुर में पांच साल के मासूम की अपहरण और ह्त्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से गायब बच्चे की लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार से पैसों के लेकर विवाद चल रहा था और उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बच्चे के गायब होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।