दिल्ली में लाखों लोगों के सिर को छत दिलाने वाला दिल्ली विकास प्राधिकरण अक्सर अपने लापरवाही वाले रवैये को लेकर चर्चा में रहता है, लेकिन अब डीडीए ने अपनी छवि बदलने की कोशिश शुरू की है। शहरी विकास मंत्रालय के आदेश पर डीडीए ने लोगों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक स्पेशल सेल का गठन किया है। इसके तहत लोग सोमवार और गुरुवार को सीधे डीडीए दफ्तर जाकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं और अगर वो चाहें तो किसी भी जन सुनवाई के दिन सीधे उपाध्यक्ष से अपनी शिकायत के निपटारे के लिए भी कह सकते हैं।