दार्जिलिंग की आन बान और शान टॉय ट्रेन सैलानियों के कम आने की वजह से घाटे में चल रही है । दरअसल पश्चिम बंगाल से अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर बीते एक महीने से दार्जिलिंग में बंद और हिंसा जारी है जिससे दार्जिलिंग हिमालयी रेलवे को तकरीबन 20 प्रतिशत का घाटा रोज़ाना उठाना पड़ रहा है।