जम्मू में बिजली विभाग के डेलीवेजर यानि दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार से अपने को स्थाई किए जाने की मांग को लेकर इन कर्मचारियों ने कहा कि वे सात साल की सेवा पूरी कर चुके हैं लेकिन सरकार पूर्व में किए गए अपने वादे से मुकर रही है और जम्मू जिले के डेलीवेजर कर्मचरियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।