डिजिटल इंडिया के साथ मुंबई के डब्बेवाला सर्विस ने भी तकनीक को अपनाया और एक क्लिक आधारित सेवा शुरु की। डब्बावाला ने काले धन के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी फैसले का समर्थन किया है। मुंबई में रोजाना करीब सौ से ज्यादा डब्बावाला कई किलोमीटर का सफर तय कर लोगों को लंचबॉक्स मुहैया कराते हैं। अपने इस सतर्कता,ईमानदारी से भरे ऑपरेशन के आधार पर डब्बावाला ने लोगों के बीच सम्मान अर्जित किया है।