फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दिया वीडियो बनाने वाले CRPF में तैनात बेटे का साथ!

Fri, 13 Jan 2017 09:03 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला टीवी / मथुरा

मथुरा के रहने वाले CRPF जवान  जीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उसने CRPF जवानों की ड्यूटी के हालात और उनको मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल उठाया है। जीत सिंह ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है कि चुनाव से लेकर वीआईपी की सुरक्षा, नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे से लेकर संसद की सुरक्षा तक CRPF जवानों की तैनाती होती है, लेकिन न तो आर्मी जवानों की तरह उन्हें छुट्टियां और पेंशन मिलती हैं और न ही रिटायरमेंट के बाद कैंटीन की सुविधा मिलती है। जीत सिंह ने पीएम से अपील की है कि वो इस मामले में ध्यान दें, जिससे CRPF जवानों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें