अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिराए जाने मामले में साजिश के आरोप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत बीजेपी के 13 नेताओं पर आपराधिक साजिश का केस चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि रायबरेली की कोर्ट में जो आपराधिक साजिश का केस चल रहा था उसकी अब लखनऊ सेंशंस कोर्ट में सुनवाई होगी। छह दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के मामले में पहले से ही लखनऊ में कारसेवकों के खिलाफ मामला चल रहा है उसी के साथ आपराधिक साजिश का मामला भी चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 25 साल से लंबित इस मामले की तेज सुनवाई होनी चाहिए और सीबीआई की अपील के आधार पर चार्जशीट भी फाइल कर सकते हैं।