इलाहाबाद नगर निगम में वहां के सभी पार्षदों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इन पार्षदों ने मांग की कि इनकी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो उनका आंदोलन और भी ज्यादा उग्र होगा। सर्वदलीय पार्षद समिति के बैनर तले सभी पार्षद एकजुट हुए।