फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आने वालों के लिए कोरोना की नई गाइड लाइन्स,सोमवार से लागू हुए नियम

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 25 Oct 2021 03:15 PM IST

देश में कोरोना की लहर धीरे-धीरे कम हो रही है पर सरकार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। तीसरी लहर का बवाल परेशान ना करे इसके लिए सरकार ने सतर्कता रखते हुए भारत में आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए आज से यानी सोमवार से नए नियम लागू हो चुके हैं। विदेशों से भारत आने वाले नागरिकों के लिए 72 घंटे की आरटी पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।  जो वैक्सीन के दोनों डोज़ ले चुके हैं उन्हें कोरटीन से राहत मिलेगी लेकिन जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं ली है उनके लिए होम कांरेटीन आवश्यक होगा। 7 दिनों के बाद उन्हें दोबारा टेस्ट कराना होगा। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आती है तभी उन्हें बाहर आने-जाने की इजाजत होगी।   भारत सरकार ने कुछ देशों की सूची भी जारी की है जिन्हें कोरोना के लिहाज से खतरनाक बताया गया है उनमें ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, चीन,न्यूजीलैंड सहित कुछ देश शामिल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें