लता जी की अन्त्येष्टि में पहुंचे शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां उनके दुआ पढ़ने और फूंक मारने को लेकर घमासान है वहीं बहुत बड़ा तबका इसे हिन्दुस्तानी की खुबसूरती बता कर साझा कर रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर कल से छाई है जिससे एक ओर शाहरुख खान फातिया पढ़ रहे हैं तो दूसरी ओर उनकी सहयोगी पूजा डडलानी हाथ जोड़े नमन करती दिख रही हैं। निश्चित ही ये लता जी को सच्ची श्रद्धांजलि देती तस्वीर है और इसके लिए वाकई हिन्दुस्तान का जिक्र होना लाजमी है। शाहरुख ने दुआ पढ़ी फूंका और लता दीदी के चरणस्पर्श किए ये तस्वीर सच में ये बयां करती है कि कला और कलाकार का कोई धर्म नहीं होता और तब जब वो लता मंगेशकर हो।