मध्य प्रदेश के देवास से बीजेपी के सांसद मनोहर ऊंटवाल ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। शाजापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे ऊंटवाल ने कहा कि ‘जो कोई भी हमारे प्रधानमंत्री को अपमानित करेगा, उसे वो जूते की नोंक पर रखेंगे और जो कोई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अपमान करेगा, उसे दुनिया से ही गायब करने की ताकत रखते हैं’। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऊंटवाल ने विवादित बयान दिया है अभी कुछ ही दिन पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह को दिल्ली की आइटम बताया था।