कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद डॉ. शशि थरूर एक बार फिर अपनी पार्टी के भीतर से उठ रहे विरोध के स्वर के बीच सुर्खियों में हैं। अमेरिका दौरे पर गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थरूर ने कांग्रेस के उन नेताओं को करारा जवाब दिया है जो उन्हें भारतीय जनता पार्टी के करीब बताते हुए उनकी निष्ठा पर सवाल खड़े कर रहे थे।