प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एक ऐसा बयान दिया जिसे लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने आपत्ती जाहिर की । पीएम ने कहा कि गांव में अगर कब्रिस्तान बनता है तो शमशान भी बनना चाहिए। प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर राजनीतिक दलों ने उन्हें घेरने की तैयारी कर ली है।