सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के पेपर दोबारा करवाने के निर्णय के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि ‘देश में हर तरफ चोरियों की गुंज है। बैंक से लेकर चुनाव आयोग तक हर जगह चोरी हो रही है और अब देश के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य चुराया जा रहा है’।