कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सरकार के नोटबंदी के फैसले को गैरकानूनी बताया है। तिवारी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र ने इस फैसले को लागू करने में कानून को ताक पर रख दिया है और बिना किसी अध्यादेश के इसे लागू किया गया है। साथ ही उनकी माने तो आरबीआई के नियमों में बदलाव किये बगैर नए नोट जारी करना गैरकानूनी है।