बुधवार को लोकसभा स्थगित होने के बाद नोटबंदी पर राहुल एक बार फिर सरकार को घेरते दिखाई दिए । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी को संसद के अंदर बोलने की मनाही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्य स्थगन प्रस्ताव पर लगातार चर्चा की मांग कर रही है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इस मांग को नामंजूर कर दिया है।