लखनऊ के पारा इलाके में दो पक्षों के बीच हो रहे बवाल को शांत करवाने पहुंची पुलिस पर गांववालों ने हमला बोल दिया। जानकारी के मुताबिक काकोरी मोड़ पर सलेनपुर कदौरा के प्रधान बुद्धू और प्रॉपर्टी डीलर जमशेद की गाड़ियों में टक्कर हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। हालात तब और बिगड़ गए जब गांववालों ने पुलिस पर फायरिंग की और डायल 100 की जीप भी तोड़ दी। हालात को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।