लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। दरअसल कोहरे की वजह से कई उड़ानों में देरी हो रही थी और जब कोहरा छंटा तो एटीसी की हरी झंडी न मिलने से विमान उड़ान नहीं भर सके। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद बुजुर्ग यात्री भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो एयरलाइंस के कर्मचारी उनकी शिकायतों पर ध्यान दे रहे थे और न एयरपोर्ट के कर्मचारी। इससे नाराज होकर यात्रियों ने नारेबाजी शुरू कर दी।