वाराणसी के अस्सी घाट पर नव संवत्सर के मौके पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन की प्रस्तुति दी और साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित नृत्य नाटक का भी मंचन किया। नव संवत्सर के स्वागत में छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब लुभाया।