फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उंगली पर मतदाता स्याही की दिखाएं फोटो, और पाएं ये इनाम

Tue, 17 Jan 2017 03:28 PM IST
ओपी वाधवानी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

कानपुर के बर्रा में सरदार पटेल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। करीब तीन किलोमीटर रैली निकालकर बच्चों ने लोगों को वोट डालने के लिए जागरूक किया और पर्चे भी बांटे। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए कॉलेज की तरफ से अनुठी पहल भी की गई है। प्रधानाचार्य अरुण पटेल ने का कहना है कि जो बच्चा अपने परिवार के साथ ऐसी फोटो लाएगा, जिसमें उसके परिवार के सदस्य की अंगुली पर मतदाता स्याही का निशान होगा, उसे एग्जाम में हर विषय में पांच अंक एक्स्ट्रा  दिए जाएंगे। इतना ही नहीं जो बच्चा पूरे मोहल्ले के साथ स्याही लगी फोटो लेकर आएगा, उसे सम्मानित किया जाएगा।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें