दीपावली का जश्न खत्म होते ही लोग छठ पूजा की तैयारियों में लग गए हैं। 6 नवंबर को शाम चार बजे अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा शुरू की जाएगी और 7 नवंबर को उगते हुए सूर्य की पूजा कर छठ पूजा संपन्न होगी। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व के लिए तैयारियों में लोग जुट गए हैं और घाटों में साफ-सफाई और साज-सज्जा का काम भी शुरू कर दिया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने साफ-सफाई के लिए सभी छठ घाट को 15-15 हजार रुपये देने की बात कही है। छठ पर्व की मान्यता पूर्वी यूपी और खास तौर से बिहार में काफी ज्यादा है।