उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार चारधाम हाइवे नाम की परियोजना शुरू कर रही है। 12,000 करोड़ की लागत से बना ये चारधाम हाईवे 900 किमी लंबा है। इस परियोजना के अंतर्गत 25 बड़े ब्रिज, 3 बड़े फ्लाईओवर और 2 टनल बनाए जाएंगे।