साल 2021 में होने जा रही सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बोर्ड एग्जाम 2021 डेटशीट जारी की है।सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। जबकि 12 वीं की परीक्षा दो पाली में आयोजित की जाएगी.