जींद के उचाना से हिसार जा रही रोडवेज की बस में महिला यात्री से कंडक्टर ने पांच सौ का नोट लेने से मना कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब फ्लाइंग दस्ते की टीम टिकट चेकिंग के लिए आई। फ्लाइंग दस्ते ने कंडक्टर को फटकार लगाते हुए महिला की टिकट बनवाई और बाकी के रकम वापस करवाए। इस बात को लेकर बस में सवार अन्य यात्री भी काफी नाराज दिखे।