फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा : श्रद्धालुओं से भरी बस गिरी, दस की मौत, 70 घायल

Fri, 16 Jun 2017 09:39 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ कांगड़ा

अमृतसर के श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक निजी बस कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर कार को टक्कर मारने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बस में सवार 70 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 32 श्रद्धालुओं को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 51 सीटर बस में 23 बच्चों के साथ कुल 80 लोग सवार थे। श्रद्धालु चिंतपूर्णी में माथा टेकने के बाद ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। कांगड़ा के एसपी संजीव गांधी के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग का अनुभव नहीं होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें