आगरा के एत्मादपुर विधान सभा क्षेत्र के बीएसपी समर्थकों ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए फिर से चुनाव कराए जाने की मांग की। इसके लिए बसपा समर्थकों ने टेडी बगिया पर जाम लगाया। झंडा और बैनर लेकर पूरी तैयारी से आये बसपा समर्थक करीब 1 घंटे तक हंगामा करते रहे। पुलिस के आने के बाद मामला शांत हुआ।