ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय सेना और सुरक्षा बलों की गोपनीय जानकारी के हासिल करने के लिए दिन रात एक किए रहते हैं। राजधानी नई दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 18 से यूपी एटीएस ने बीएसएफ के जवान को दबोचा है, जो पाकिस्तान के लिए जासूस का काम करता था। रिपोर्ट में जानिए कैसे पाकिस्तान का जासूस बना बीएसएफ जवान अच्युतानंद मिश्रा।