बीएसएफ जवान तेज बहादुर का कोर्ट मार्शल होने के बाद उनकी पत्नी ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो तेज बहादुर का कोर्ट मार्शल होने और तेज बहादुर के वापस घर लौटने के बारे में बता रही हैं। तेज बहादुर की पत्नी ने कहा कि, जो उनके पति के साथ हुआ है उसके बाद अब कोई भी मां अपने बेटे को फौज में नहीं भेजेगी।