दिल्ली में चल रहे इंडिया-यूके टेक समिट में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने भारत और ब्रिटेन के बेहतर रिश्तों पर जोर दिया। पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि मेक इन इंडिया भारत-यूके संबंधों को मजबूत करने मे सहायक होगा। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटेन के साथ मिलकर साइंस और टेक्नोलॉजी में साथ काम करने और रिसर्च को बढ़ावा देने की बात कही। वहीं इस मौके पर थेरेसा ने भारतीयों के लिए ब्रिटेन की यात्रा को आसान बनाने की पहल करते हुए, बेहतर वीजा सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया।