बागपत के बड़ौत में राष्ट्रीय लोक दल के दो नेताओं में जमकर चले लात-घूंसे। सपा नेता साहिब सिंह के आरएलडी में शामिल होने का कार्यक्रम चल रहा था, तभी वहां पहुंचे विधायक वीरपाल राठी, जिनकी पहले से बैठे टीकरी के पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी से कुछ कहासुनी हो गई। अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। एक दूसरे के समर्थकों ने भी आपस में जमकर हाथ साफ किए। खास बात ये है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और पहले भी आपस में भिड़ चुके हैं, लेकिन इस बार दोनों के गुत्थमगुत्था होने की तस्वीरें अमर उजाला के कैमरे में कैद हो गईं।