फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना : गंगा नदी में पलटी नाव, 24 की मौत

Sun, 15 Jan 2017 10:56 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ पटना

पटना के एनआईटी घाट के पास गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के मारे जाने की खबर आई है। नाव पलटने के इस हादसे में मरनेवालों की गिनती अभी और बढ़ सकती है। इस नाव दुर्घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है कि, बचाव और राहत दल को तेजी से काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लोग पतंगबाजी देखने के बाद लौट रहे थे जब ये हादसा हुआ। नाव पलटते ही दूसरी नाव से लोगों ने ट्यूब फेंककर मदद करने की कोशिश की। एसडीआरएफ की टीम ने करीब नौ लोगों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मरनेवालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें