यूपी की योगी सरकार में उन्ही के विधायकों को धमकी मिल रही है। चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा से बीजेपी की विधायक साधना सिंह से 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई जिसके बाद उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की और अपने लिए सुरक्षा की मांग की। इस मामले में सीएम का नाम आते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और दो आरोपियों, सुजीत सिंह और उसके साले मोनू सिंह को गिरफ्तार किया।