यूपी चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद बीजेपी ने यू-टर्न लेते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का निष्कासन रद्द कर दिया। दयाशंकर सिंह को मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए पार्टी ने बाहर निकाला था। दयाशंकर बीजेपी महिला मौर्चा की अध्यक्ष और लखनऊ की सरोजनी नगर विधानसभा सीट से विधायक स्वति सिंह के पति हैं।