बीजेपी की दूसरी लिस्ट का एलान होने के बाद ही टिकट बंटवारे में तरजीह ना मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुखर होकर आवाज बुलंद कर दी है। पहली तस्वीर यूपी के उन्नाव की जहां मोहान सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ब्रजेश रावत के विरोध में कार्यकर्त्ताओं ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर जमकर नारे बाजी की। वहीं दूसरी तस्वीर बस्ती जिले से है जहां टिकट वितरण पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी के तीन पूर्व जिलाअध्यक्षों दयाशंकर मिश्र, सुनील सिंह, यशकांत सिंह समेत कुछ कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध जताया और सुनवाई न होने पर इस्तीफ़ा देने की बात कही।